Home Uncategorized विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

हरियाणा की विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। विनेश फोगाट ने वह कर दिखाया, जो आज तक देश की कोई महिला पहलवान नहीं कर पाई थी।

23 साल की विनेश फोगाट लगातार दो एशियाड में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

विनेश फोगाट फिल्म ‘दंगल’ से चर्चा में आई गीता फोगाट और बबीता फोगाट की चचेरी बहन है। विनेश फोगाट चरखी दादरी से हैं। विनेश की संघर्ष भरी कहानी उनकी चचेरी बहन गीता और बबिता से कम नहीं है। खबरों के मुताबित विनेश फोगाट जब 10 साल की थीं, तब उनके पिता राजपाल की हत्या हो गई थी। जिसके बाद उनके ताऊ महावीर फोगाट ने अपनी बेटियों की तरह विनेश को भी पहलवानी के गुर सिखाए।

आज ना सिर्फ फोगाट परिवार बल्कि पुरे देश को विनेश फोगाट पर गर्व है। हमारी तरफ से विनेश फोगाट को बहुत बहुत बधाई।

Previous articleदिलबर गर्ल नोरा फतेही का हर स्टाइल है लाजवाब
Next articleIsmat Chughtai Google Doodle: इस्मत चुग़ताई का आज 107वां जन्मदिन