Home Uncategorized साड़ी और हील्स में बैटमिंटन कोट में उतरी स्वातिं सिंह, तालियों ने...

साड़ी और हील्स में बैटमिंटन कोट में उतरी स्वातिं सिंह, तालियों ने गूंजा स्टेडियम

एक महिला कुछ भी कर सकती है। उसने क्या पहना वो ये बात तय नहीं करता है कि उसे क्या करना है। महिलाओं के जज्बे को बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की मंत्री स्वाति सिंह ने भी कुछ ऐसा ही किया है। स्वाति सिंह ने जब बैडमिंटन हाथ में पकड़ा और कोर्ट में उतरीं तो वहां मौजूद लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। हर शॉट पर तालियों की गड़गड़ाहट बढ़ती जा रही थी। मौका था, बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में रविवार से शुरू हुई केडीआर कप बैडमिंटन का।

उत्तर प्रदेश में यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए आयोजित की गई है जिन्हें बैंडमिंटन खेलने का शौक है,लेकिन उनका ये शौक घर या पार्क तक सिमट कर रहा गया है। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को बैडमिंटन कोर्ट में अपने हुनर और जुनून को दिखाने का मौका मिलेगा।
Previous articleगोल्डन ड्रेस में दिंखी मलाइका, फैन्स ने किए ‘Amazing’ कमेंट
Next articleअस्थमा में इन बातों का रखें ध्यान