महिलाओं के हौसले को सारी दुनिया सलाम करती है। हम महिलाएं आखिर एक नहीं बल्कि कई सारे काम में परफेक्ट होती ही हैं। खूबसूरत तमिल फिल्म एक्ट्रेस तृषा कृष्णन आज कल अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि सोशल कॉज के लिए खबर में हैं। तृषा कृष्णन को यूनिसेफ ने सेलिब्रिटी एडवोकेट का दर्जा दिया है। तृषा अब यूनिसेफ की ओर से युवाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
तृषा तमिलनाडु और केरल में अनीमिया, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल उत्पीडऩ से जुड़े मुद्दों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी। यूनिसेफ की ओर से कहा गया है कि तृषा बच्चों और युवाओं की वो आवाज है जिसे दबाया नहीं जा सकता है। तृषा की कामयाबी पर ना सिर्फ उन्हें खुशी मिलनी चाहिए बल्कि हम सभी महिलाओं को गर्व होना चाहिए। एक अभिनेत्री से यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट का दर्ज मिलना हम इंडियन वुमन की काबिलियत को ही नतीजा है।
वर्ल्ड चिंल्ड्रस डे पर मिले इस सम्मान की खुशी की खुशी तस्वीरों को तृषा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।