
एक लड़की की शादी के बाद उसके जीवन में काफी बदलाव देखा जाता है। हाथो की चुड़िया, पैरो मेें पायल, माथे का सिंदूर, और सबसे खास है वो मंगलसूत्र। हाल ही में सोनम कपूर की शादी हुई और उसके बाद उन्होनें अपने हाथ की एक तस्वीर को इस्टांग्राम पर शेयर की है। जो तेजी से वायरल हो रही है उनके हाथ में मंगलसूत्र बंधा है जिस पर डायमंड लगा हुआ। जो बेहद खूबसूरत लग रहा है और उनके हाथ में बांधे रखने का एक खास कनेक्शन भी है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के प्यार भरे पल जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते
सोनम अपने पति के साथ कैप्चर की जा रही है बता दें हाल ही में वो एक ग्रीन कलर की साड़ी वाले लुक में दिखी। बॉलीवुड में इनकी शादी का जश्न की बातें अभी तो चल ही रही है वहीं दूसरी खबर है कि सोनम ने जो पेंडेट अपने हाथ में पहना है उसका क्या कनेक्शन है आनंद आहूजा से। आइए जानते है ऐसा क्या खास है।
बॉलीवुड की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आप सब पेंडेट की बनावट पर ध्यान दे तो देखेगे ये लियो राशि के शेप को दर्शाता है और सोनम की राशि जैमिनी है। एक बात तो इससे बिल्कुल साफ हो जाती है कि कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर पति आंनद की राशि का पेंडेट बना हुआ है। जो सोनम के लिए खास है।










