सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर भाभी करीना कपूर के फिल्म के डायलॉग को कॉपी करते हुए नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी की हंसी निकल जाएगी। इस वीडियो में सोहा अली खान एक तरफ करीना की नकल उतारते हुए फिल्म कभी खुशी कम गम फिल्म के डायलॉग बोल रही हैं, तो दूसरे फ्रेम में सोहा टोपी लगाकर शाहरुख खान के डायलॉग बोल रही हैं।
करीना और सोहा के रिश्तों की गरमाहट किसी से छुपी हुई नहीं है। दोनों ही एक्ट्रेस अपनी-अपनी वॉल पर अपने प्यार भरे लम्हों को शेयर करती रहती है। कुछ वक्त पहले जब सोहा अली खान मां बनने वाली थीं तो करीना ने ही उनकी गोदभराई पार्टी अरेंज की थी।