Home Uncategorized वेटरन एक्ट्रेस शम्मी आंटी का निधन

वेटरन एक्ट्रेस शम्मी आंटी का निधन

अमिताभ बच्चन और प्रिया दत्त ने जताया शोक

श्रीदेवी के निधन को बस कुछ ही दिन गुज़रे की बॉलीवुड की एक और वेटरन एक्ट्रेस शम्मी जी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
शम्मी वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शम्मी आंटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस 89 साल की थीं। जिनका जन्म मुंबई में हुआ था। जिनका नाम नरगिस रबाड़ी था। शम्मी आंटी ने 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि- “शम्मी आंटी… विपुल अभिनेत्री, जिन्होंने सालों इंडस्ट्री को अपना योगदान दिया, प्रिय पारिवारिक मित्र…. अब हमारे बीच नहीं हैं।
उनकी तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। दुखद ….. धीरे-धीरे सभी जा रहे हैं।”

शम्मी, मेरे लिए आंटी और बीते समय की एक महान अभिनेत्री का आज निधन हो गया। मेरी मां की प्रिय मित्र और वह व्यक्ति जिन्हे हम सभी बहुत ज्यादा प्यार करते थे। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी हंसी और मुस्कान स्वर्ग में भी रॉक करे।अपने दोस्तों के साथ शांति से रहें

Previous articleमेघालय – हरे-भरे वनों, झीलों और रहस्यमयी गुफाओं से सजा शहर
Next articleसोनम कपूर के इंस्टा लुक्स, आज की आज़ाद और बिंदास महिला के लिए