बॉलीवुड के किंग खान को कौन नहीं जानता है उनके फैंस की दीवानगी उनके लिए साफ देखी जाती है। शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बहुत दिनों से इंतजार कर रहे है। बर्थडे पर सुहाना को पापा शाहरुख तो खास तोहफा देने ही वाले हैं, लेकिन मम्मी गौरी खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया और एक प्यासी सी तस्वीर शेयर की है।

 

गौरी खान ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 18 वां बर्थ डे बैश की तैयारी…गौरी ने करण जौहर को थैंक्स भी कहा। बताया जा रहा है कि सुहाना जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। उनको बॉलीवुड में लाने के लिए प्लानिंग चल रही है।

Previous articleहिना खान को मिला राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड
Next articleFLORAL आउटफिट के साथ इस लुक में सोनम ने किया, ‘वीरे दी वेडिंग’ का प्रमोशन