
एडवेंचर की शौकीन पुणे की शीतल राणे-महाजन ने थाइलैंड में सोमवार को रंगीन नौवारी साड़ी पहनकर स्काइडाइविंग करने वाली पहली भारतीय महिला बनने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। स्काइडाइविंग के तुरंत बाद, राणे-महाजन ने कहा कि अनुकूल मौसम होने की वजह से वह विश्व प्रसिद्ध पर्यटक रिसॉर्ट पट्टाया के ऊपर एक विमान से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई से दो बार छलांग लगाने में सफल रहीं।
राणे-महाजन ने अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले महीने आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए मैंने अपने स्काइडाइव के लिए नौवारी साड़ी पहनने का निर्णय लिया।’’
उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह साड़ी करीब 8.25 मीटर लंबी है, जोकि आम भारतीय साडिय़ों से ज्यादा लंबाई की है।
अपनी पहली लैंडिंग में थोड़ी लडख़डाई लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से अंजाम देने वाली राणे-महाजन ने कहा, ‘‘पहले साड़ी पहनना, इसके ऊपर पैराशूट पहनना, फिर सेफ्टी गियर, संचार सामग्री, हेलमेट, गोगल्स, जूते इत्यादि पहनने व लगाने ने स्काइडाइविंग को चुनौतिपूर्ण बना दिया था।’’










