बिग बॉस 11 की विजेता बनी शिल्पा शिंदे की जीत के बाद दुनिया ने उन्हें बधाई दी, लेकिन शिल्पा के लिए सबसे खास पल वो रहा जब उनके एक्स रोमित राज ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी। रोमित ने शिल्पा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, मोस्ट डिजर्विंग और बेस्ट कंटेस्टेंट ने बिग बॉस 11 का खिताब जीता।
कौन है रोमित
बता दें कि रोमित और शिल्पा का रिश्ता टीवी सीरीयल मायका के साथ शुरू हुआ था। काफी वक्त तक साथ रहने के बाद रोमित और शिल्पा शादी तक करने वाले थे लेकिन शादी से महज एक महीने पहले दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया था। दोनों के रिश्ते के बारे में कुछ वक्त पहले शिल्पा की मां ने बताया था कि कई मुद्दों पर दोनों के विचार काफी अलग थे और इस वजह से दोनों ने एक दूसरे से अलग होना बेहतर समझा।
Most deserving & Best Contestant Wins Tonight with all the love & unconditional support of #Shilpians God bless #BB11 #BiggBoss11 #BiggBossFinale #BB11Update #ColorsTV #Fans #BiggBoss #BB11Finale #ShilpaShinde #Shilpa #heartiestcongratulations
— Romit Raj Prasher (@RajRomit) January 14, 2018










