Home Uncategorized 12 से कम उम्र की बच्ची से रेप करने वाले को मिलेगी...

12 से कम उम्र की बच्ची से रेप करने वाले को मिलेगी फांसी, कानून लाएगी सरकार

हरियाणा में पिछले दिनों मासूम बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीएम मनोहर खट्टर ने कड़ा संज्ञान लिया है। शनिवार को खट्टर ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द ही सख्त कानून लिया जाएगा।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
खट्टर ने कहा कि वे अदालत से अपील करेंगे कि बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि मामले को जल्द से जल्द निपटाया जा सके। खट्टर ने कहा कि ज्यादातर मामलों में आरोपी को देर से सजा मिलने के कारण उनके मन से खौफ खत्म हो जाता है। जिसके कारण अन्य लोग इसका गलत फायदा उठाते हैं।
उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे ऐसी घटनाओं की निंदा करें, पुलिस और सरकार का सहयोग करें। सीएम ने कहा कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतना कम है। खट्टर ने कहा कि इस तरह की वारदातें दिनों दिन बढ़ने का मतलब है कि हमारे अंदर संस्कारों की कमी हो गई है।
Previous articleघर में बनाएं पार्लर ऐसे दीजिए बालों को स्पा
Next articleकहीं आप अपनी बॉडी को सर्वाइकल तो नहीं दे रहे…