Home Uncategorized रानी मुखर्जी की फिल्‍म को आई ‘हिचकी’

रानी मुखर्जी की फिल्‍म को आई ‘हिचकी’

एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर हिचकी से कमबैक की तैयारी कर रही रानी के फैन्स के लिए बुरी खबर है। पद्मावत के बाद बाकि फिल्मों की तरह रानी की फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है। ये फिल्‍म अभी तक 23 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 23 मार्च कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट बच्चों के एग्जाम को देखते हुए आगे बढ़ाई गई है।
टेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब इस फिल्‍म की भी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। तरण ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कारण: प्राइवेट स्‍क्रीनिंग में इस फिल्‍म को मिले काफी सकारात्‍मक रिएक्‍शन्‍स के चलते फिल्‍म की मार्केटिंग और डिस्‍ट्रीब्‍यूशन टीम ने आदित्‍य चौपड़ा को मनाया कि फिल्‍म की रिलीज बच्‍चों के एग्‍जाम्‍स के बाद की रखी जाए।

 

Previous articleबजट 2018 : महिलाओं की उम्मीदों पर कितना खरा जेटली का पिटारा
Next articleपहली बार रैंप पर शाहिद के साथ उतरीं मीरा राजपूत