रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’

रानी मुखर्जी फिर से रील लाइफ में एंट्री करने जा रही है। रानी जल्द ही फिल्म हिचकी में नैना माथुर के रोल में नजर आएंगी। बोल्ड, शर्मिली तो कभी हंसाने वाली रानी मुखर्जी इस फिल्म में एक टीचर का रोल प्ले करने वाली हैं।
मुंबई में एक इवेंट के दौरान रानी हिचकी का ट्रेलर रिलीज किया, अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि एक लंबे संघर्ष के बाद नैना को स्कूल में टीचर की नौकरी तो मिल जाती है, लेकिन बच्चे उसकी टॉरेट सिंड्रोम (बार-बार हिचकी आने की बीमारी) का खूब मजाक उड़ाते हैं। बच्चे और सहयोगी टीचर्स बेशक से नैना का मजाक उड़ाते हो पर वो किसी से हार नहीं मानती हैं और बच्चों से दोस्ती करते हुए अपने करियर में ऊंची उड़ान भरती है।

रानी की ये फिल्म 23 फरवरी 2018 को रिलीज होगी। एक बेटी की मां बनने के बाद रानी की ये पहली फिल्म है जिसको लेकर वो काफी एक्साटेड हैं। जितना रानी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, उतना ही उनके फैन्स भी हैं। आखिरकार एक लंबे अरसे के बाद उन्हें पर्दे पर देखना हर किसी के लिए दिलचस्प है।
Previous articleरिद्धि दोषी – सोशल मीडिया पर बिज़ी पेरेंट्स और अकेला महसूस करते बच्चे
Next articleअस्पताल में भर्ती के दौरान जयललिता का अंतिम वीडियो सामने आया