Home Uncategorized राजपथ पर आज दिखेगा महिला कमांडो का जौहर, देश करेग सलाम

राजपथ पर आज दिखेगा महिला कमांडो का जौहर, देश करेग सलाम

राजपथ पर गणतंत्र के 69वें महोत्सव में पहली बार महिला बीएसएफ जवानों की करतबबाज टुकड़ी ‘जांबाज’ हैरतंगेज कारनामे दिखाएगी। अपनी भारी भरकम रॉयल इनफील्ड मोटर बाइक पर सवार इस दल ने बुधवार को पहली बार रायसीना हिल की सड़कों पर अभ्यास किया। इस दौरान 45 जांबाजों ने आठ मोटरसाइकिल पर सवार होकर 22 अलग-अलग तरह के करतबों का रियाज किया।
-1990 से पुरुष बीएसएफ ‘जांबाज’ राजपथ पर करतब दिखा रहे
-लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है बीएसएफ जांबाज
-पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सराहना की थी
45 में 43 ने कभी नहीं चलाई बाइक
‘जीवन पर्यन्त कर्तव्य’ बीएसएफ का मूल मंत्र जैसे इन जांबाजों ने आत्मसात कर लिया हो। टेकनपुर ट्रेनिक कैंप के अधिकारियों के मुताबिक 2016 में जब इन्हें प्रशिक्षण के लिए चुना गया था तब 45 में से 43 ने महिला जवानों ने कभी बाइक भी नहीं चलाई थी। इनमें कई ऐसी भी थीं जिन्होंने कभी साइकिल की सवारी भी नहीं की थी। लेकिन अपनी लगन और हौसलों के बल पर इन जांबाजों ने प्रशिक्षण के अंत तक 22 फॉर्मेशन (जिनमें पुरुष टीम दक्ष है) पर महारथ हासिल कर ली।
Previous articleमहिलाओं को जीना सिखा गई वर्जीनिया वुल्फ, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
Next articleहर लिहाज से सेहतमंद है मुरब्बा