देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बेशक से खुद को स्लिम और फिट रखती हो लेकिन अपने खाने में किसी तरह की कमी नहीं करती है। प्रियंका की खाने को लेकर दिवानगी का सबूत हम पहले भी देख चुके हैं और अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में प्रियंका का चिकन को लेकर प्रेम झलक रहा है और वो तीखा चिकन गप-गप करके सारा खत्म कर जाती है। इस वीडियो में प्रियंका और एक शख्स के बीच 20 सैकेंड में सबसे ज्यादा चिकन विंग्स खाने की शर्त लगी है, जिसे जीतने के लिए प्रियंका फटाफटा अपनी प्लेट से खाने लग जाती हैं।