Home Uncategorized क्वांटिको विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

क्वांटिको विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

बॉलीवुड की स्टार प्रियंका चोपड़ा अपने शो ‘क्वांटिको 3’ की वजह से विवादों में हैं. शो में हिन्दू आतंकवाद को लेकर एक दृश्य में प्रियंका ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट के जरिये लोगों से माफ़ी मांग ली हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट पर सॉरी बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थी और न किसी को नीचा दिखाना चाहती थी.

वे भी एक भारतीय हैं और उन्हें इस बात पर गर्व हैं और हमेशा रहेगा।. क्वांटिको-3 ‘द ब्लड ऑफ़ रोमियो’ में दिखाए गए सीन का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हो रहा हैं. प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया खूब ट्रोल किया गया था. क्वांटिको के लिए पहले ही उनके निर्माता और निर्देशक मांफी मांग चुके हैं.

“मैं बेहद दुखी हूं और खेद है कि कुछ भावनाओं को क्वांटिको के हालिया एपिसोड से चोट लगी है। वह मेरा इरादा नहीं था और कभी नहीं होगा। मैं ईमानदारी से माफी माँगती हूँ। मैं एक गर्व भारतीय हूं और वह कभी नहीं बदलेगा।”

Previous articleमिताली राज – टी20 इंटरनैशनल में 2000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
Next articleक्या आपने देखी सोनम कपूर की ये टीनएज वाली फोटो