बेहतर इंडिया अभियान की ब्रैंड अम्बेस्डर परिणीति चोपड़ा नज़र आई इस अभियान के दूसरे एडिशन पर। खूबसूरत और टलेंडेड परी की मौजूदगी ने इस शाम को और भी ख़ास बना दिया।
बेहतर इंडिया अभियान का दूसरा संस्करण, मुंबई में मंगलवार को लॉन्च किया गया। परिणीति ने कहा कि वो बहुत ही नेचर -फ्रेंडली एनवायरनमेंट में पली-बढ़ी हूँ इसलिए इसका मूल्य भी को समझती हूँ ।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए योगदान पर परिणीत ने बताया कि वह अपने घर में कचरे के लिए दो पेपर बैग रखती हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और रीसाइक्लिंग पर ज़्यादा धयान देने के लिए भी अनुरोध किया।