Home Uncategorized ओमारोसा मनिगॉल्ट न्यूमैन ने दिया इस्तीफा

ओमारोसा मनिगॉल्ट न्यूमैन ने दिया इस्तीफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफ्रीकी-अमेरिकी सलाहकार ओमारोसा मनिगॉल्ट ने इस्तीफा दे दिया है। ओमारोसा मनिगॉल्ट न्यूमैन 20 जनवरी को अपना पद छोड़ेंगी। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने दी है।
मैनिगॉल्ट, यूएस के टीवी रिएलिटी प्रोग्राम का जाना- पहचाना चेहरा हैं, साल 2004 में वे ट्रंप द्वारा आयोजित एनबीसी शो “द अप्रेन्टिस” और साल 2008 में इसी के सीक्वल “सेलिब्रिटी अपरेंटिस” में कंटेस्टेंट थीं। 43 साल की मैनिगॉल्ट राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप की टीम की एक सक्रिय सदस्य थीं।
Previous articleस्मिता पाटिल – ज्यादातर सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों में ही काम किया
Next article5 मास्क जो सर्दियों में रखें स्किन को ब्यूटीफुल