8 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली अपने समय की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 60 वां जन्मदिन मनाया।
उनके बेटे रणबीर और बेटी रिद्धिमा ने वो सबकुछ किया ताकि अपनी माँ के जन्मदिन को एक यादगार दिन बना सके।
खूबसूरत नीतू कपूर पति ऋषि कपूर, बेटे रणबीर, बेटी रिद्धि, पोती समारा, दामाद भारत साहनी और सास कृष्ण राज कपूर के साथ प्यार के शहर पेरिस में नज़र आई।
इंस्टाग्राम पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने इस दिन के ख़ास पल शेयर किये लोगो के साथ।










