Home Uncategorized एनआरआई वैवाहिक विवादों के संबंध में एक और लुक आऊट सर्कुलर जारी

एनआरआई वैवाहिक विवादों के संबंध में एक और लुक आऊट सर्कुलर जारी

Photo Courtesy : Bankrate

महिला और बाल विकास मंत्रालय के सचिव की अध्‍यक्षता में आज एकीकृत नोडल एजेंसी (आईएनए) की एक बैठक हुई जिसमें एक और लुक आऊट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने का निर्णय लिया गया।

एनआरआई वैवाहिक विवादों के संबंध में मिली शिकायतों की जांच करने के बाद मंत्रालय इस साल अप्रैल के बाद अब तक 6 एलओसी पहले ही जारी कर चुका है।

आईएनए नियमित तौर पर बैठक कर एनआरआई वैवाहिक विवादों से संबंधित मसलों पर चर्चा कर रहा है। एनआरआई के आपराधिक मामलों में शामिल होने पर, संज्ञेय अपराधों, जब विदेशी पति जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा हो या गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा और गिरफ्तारी से बचने के लिए देश से भाग रहा हो तो आईएनए एलओसी जारी कर सकती है। एनसीडब्‍ल्‍यू द्वारा की गई जांच के बाद एलओसी जारी की जायेगी।

SOURCEPIB
Previous articleजाह्वनी और ईशान खट्टर का बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट
Next articleव्हाट्सएप को उसके प्‍लेटफॉर्म के दुरुपयोग रोकने की चेतावनी