
मुंबई में इन दिनों ‘लैकमे फैशन वीक 2018’ चल रहा है। इस फैशन वीक में फ़िल्मी जगत के कई सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आए। लेकिन सारी लाइम लाइट शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ले गए। शाहिद और मीरा का एक साथ यह पहला रैंप वॉक था और इस दौरान मीरा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहीं थी।
‘ @shahidkapoor ‘s #InstaStory posts (4/4) pic.twitter.com/3qE6wp0yrh
— Shahid Kapoor Online (@Shahid_Online) February 1, 2018
शाहिद और मीरा फैशन डिज़ाइनर अनीता डोगरे के लिए रैंप पर उतरे थे।शाहिद ने व्हाइट शेरवानी और मीरा ने पीच लाइनिंग लहंगा पहना हुआ था। दोनों का ये लुक काफी रॉयल लग रहा था।
‘ @shahidkapoor ‘s #InstaStory posts (2/4) pic.twitter.com/UQxwVsCzrk
— Shahid Kapoor Online (@Shahid_Online) February 1, 2018
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब मीरा शाहिद के साथ किसी इवेंट का हिस्सा बनी हों। वह इससे पहले भी कॉफी विद करण और कई बॉलीवुड पार्टीज में शाहिद के साथ नजर आती हैं।
‘ @shahidkapoor ‘s #InstaStory posts (1/4) pic.twitter.com/n9RYf2NiKs
— Shahid Kapoor Online (@Shahid_Online) February 1, 2018










