भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मैरी कॉर्म ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए 48 किलोग्राम भार वर्ग में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। खिताबी मुकाबले में मैरी कॉम ने उत्तरी कोरिया की किम हयांग-मी को 5-0 से मात दी।
पांच बार की विश्व चैंपियन और वर्तमान राज्यसभा सांसद बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में जापानी बॉक्सर को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। खिताबी मुकाबले में मैरीकॉम जापान की बॉक्सर कोमुरा पर भारी पड़ती हुई नजर आई। फाइनल जीतने के बाद लंदन ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरी कॉम ने टूर्नामेंट में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है। उन्होंने क्वॉर्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैरी कॉम का यह 5 वां गोल्ड मेडल है। इससे पहले मैरीकॉम ने इस टूर्नामेंट में चार बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मैरी के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो वर्ष 2003, 2005, 2010 और 2012 में गोल्ड मेडल हासिल किया। मगर साल 2008 में उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था।