Home Uncategorized हरियाणा के मुख्यमंत्री और मानुषी छिल्लर ने सरकारी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी...

हरियाणा के मुख्यमंत्री और मानुषी छिल्लर ने सरकारी स्कूलों में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन की घोषणा की

Photo Courtesy : indiatoday
Ashu Das
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। जिस लड़की के नाम से दुनिया कल तक अंजान थी आज उसका नाम भारत का हर बच्चा-बच्चा जानता है।
मानुषी जैसे ही अपने वतन लौटी तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान स्कूल गर्ल्स में हाइजिन की प्रॉब्लम का जिक्र किया। वो कहते हैं ना किसी काम को तहे दिल से किया जाए तो जरूर सफल होता है मानुषी के साथ भी वैसा ही हुआ है। सीएम ने उनकी बात पर ना सिर्फ गौर किया बल्कि एक नई योजना का निर्माण करने का ऐलान कर दिया। लड़कियां पीरियड्स में हाइजीनिक की प्रॉब्लम ना हो इसके लिए सभी स्कूलों में फ्री नैपकीन देने की घोषणा कर दी गई।
सिर्फ इतना ही नहीं लड़कियों में मिलने वाली एनीमिया को जड़ से मिटाया जा सके इसके लिए काम करने की बात कही गई। इतना ही नहीं सीएम ने ऐलान कर दिया की एनीमिया फ्री हरियाणा की ब्रांड एम्बेसडर भी मानुषी ही होंगी। मानुषी का इस तरह के लड़कियों के लिए काम करना हम सभी के लिए एक प्ररेणा है कि चाहे हम कितने ही मशहूर क्यों ना हो जाए पर अपने देश, प्रदेश  के लिए काम करना ना भूलें।
SOURCEamarujala
Previous articleपानी कब और कितना पिएं जिससे आपकी बॉडी को एनर्जी मिलें
Next articleअच्छी खबर: मध्य प्रदेश में 12 वर्ष से कम उम्र की लड़की से रेप करने पर मिलेगी मौत की सजा