Home Uncategorized मराठी फिल्म में सिंपल अवतार में नजर आएंगी धक-धक गर्ल माधुरी

मराठी फिल्म में सिंपल अवतार में नजर आएंगी धक-धक गर्ल माधुरी

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ का पहला लुक जारी हो गया है। फिल्म के पहले लुक को माधुरी ने अपने इंस्टा और ट्विटर पर शेयर किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में माधुरी सिंपल और परफेक्ट हाउस वाइफ के लुक में नजर आ रही हैं। अपने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए माधुरी ने मराठी भाषा में लिखा,”यह हर घर ही कहानी है, लेकिन इसमें कुछ खास भी है. यह न केवल आपको उम्मीद और प्रेरणा देगी बल्कि आपको अपने जीवन को वास्तविक अंदाज में जीने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी।” बता दें, श्रीदेवी ने फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश में काफी सिंपल हाउसवाइफ का किरदार निभाया था जिसमें उन्हें इंग्लिश नहीं आती थी और इस वजह से उन्होंने सबसे छुप कर इंग्लिश सीखी थी>

And here is the first look of my first #मराठी film
“बकेट लिस्ट “
माझी, तुमची.. आपल्या सगळ्यांची!
तिळगुळ घ्या, गोड गोड बोला !!#SankrantiSurprise
भेटुया लवकरंच! @tejasdeoskar @DARPictures @bluemustangcs @Darkhorsecine pic.twitter.com/nmBD1g4q3l

— Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) January 14, 2018

Previous articleअस्थमा में इन बातों का रखें ध्यान
Next articleपरिणीति चोपड़ी की ऑनस्क्रीन मां का निधन