Home Uncategorized पद्मावती को क्वीन ने किया सपोर्ट लेकिन…

पद्मावती को क्वीन ने किया सपोर्ट लेकिन…

Photo Courtesy : India Forums
दीपिका की फिल्म पद्मावती को लेकर छिड़े विवाद के बाद अब तक कई सारे स्टार्स उनका सपोर्ट कर चुके हैं। अब बॉलीवुड की पद्मावती को क्वीन यानि की कंगना का साथ मिल गया है।
कंगना ने दीपिका के बारे में बोलते हुए कहा, ”मैं जब जोधपुर में फिल्‍म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर रही थी तभी मुझे मेरी अजीज दोस्त अनुष्का शर्मा का कॉल आया। उन्होंने मुझे शबाना आजमी की लिखि‍त याचिका पर हस्ताक्षर करने के बारे में बताया। मैंने अनुष्का को समझाया कि दीपिका को मेरा पूरा सपोर्ट है लेकिन मैं शबाना आजमी की लेफ्ट विंग वर्सेज राइट विंग की राजनीति में योगदान से दूर रहना चाहती हूं।”
शबाना आजमी द्वारा दीपिका की फिल्म के विरोध के बाद जो कुछ भी विवाद हुआ था उसे खत्म करने के लिए दीपिका बचाओ कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन में जया बच्चन, हेमा मालिनी, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने साइन किया था।
SOURCEfilmfare
Previous article4 फोटो – सर्दियों में भी दिखें खास सोनम कपूर की तरह
Next articleज्यादा एंटीबायोटिक दवांए लेने से महिलाओं में बढ़ सकती है वाइट डिस्चार्ज की समस्या