Home Uncategorized कल्कि कोचलिन – सिस्टर निवेदिता की बायोपिक करना चाहती हूँ

कल्कि कोचलिन – सिस्टर निवेदिता की बायोपिक करना चाहती हूँ

Kalki Koechlin: Have always wanted to do a biopic on Sister Nivedita
Photo Courtesy : Instagram / Kalki Koechlin image
Ashu Das
बॉलीवुड अदाकारा कल्कि कोचलिन अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘रिबन’ को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लेकिन अब कल्कि ने ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि वे हमेशा से ही ये चाहती थी कि वे सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर निवेदिता पर बनी बायोपिक में काम करें।
बता दें, कल्कि बॉलीवुड के बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में आती है लेकिन उनकी ये इच्छा कहीं न कहीं उनके फैंस के लिए काफी रोमांचकारी साबित होने वाला है।
अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि “मैं बायोपिक में काम करना पसंद करूंगी क्योंकि मुझे इतिहास में खासा रुचि है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुझे ऐतिहासिक किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, इसलिए मैं बायोपिक में काम करना पसंद चाहती हूं।
बता दें, सिस्टर निवेदिता स्वामी विवेकानंद की अनुयायी थीं। इनका मूल नाम मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल था। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, शिक्षक और प्रतिष्ठित भारतीय धर्मगुरु स्वामी विवेकानन्द की शिष्या थीं।
बता दें, कल्कि हमेशा से ही सामाजिक कार्यों के समर्थन में आगे रहती हैं। वे टिकाऊ जैविक खेती के लिए कॉटन वर्ल्ड की पहल ‘हैप्पी टी’ के कार्यक्रम में उपस्थित हुईं थी।
इस कार्यक्रम के दौरान कल्कि ने कहा कि, “यह महत्वपूर्ण है कि लोग समझ रहे हैं कि आर्गेनिक खेती देश के लिए भविष्य में काम का मुख्य तरीका होगी, विशेष रूप से कपास की खेती के संदर्भ में क्योंकि हम दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक हैं। यह छोटा-सा कदम है और जीवन की हर चीज छोटे कदमों से शुरू होती है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।
Pics:- Kalki instagram
Previous articleएशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मैरी कॉम का ‘गोल्डन पंच’
Next articleशादी के बाद इन 5 कारणों की वजह से बढ़ता है लड़कियों का वजन