Home Uncategorized दोबारा शादी की प्लानिंग कर रही हैं सुजैन खान ?

दोबारा शादी की प्लानिंग कर रही हैं सुजैन खान ?

एक्टर रितीक रोशन से तलाक लेने के बाद एक बार फिर से खबरें आ रही हैं कि उनकी पत्नी सुजैन खान शादी कर सकती हैं। 2014 में सुजैन ने रितिक से तलाक ले लिया था, जिसके बाद रितिक का नाम तो कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा पर सुजैन ने विवादों से दूरियां ही बनाई रखी।

.

रितिक से तलाक के बाद भी सुजैन खान बच्चों के साथ कई बार उनके साथ स्पॉट हुई। अब खबरें आ रही हैं कि सुजैन खान जल्द ही शादी करने वाली है। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक सुजैन जल्द ही अपने एक्स हसबैंड रितिक के साथ शादी कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो रितिक और सुजैन ये फैसला अपने दोनों बच्चों के लिए लिया है। हालांकि अब तक इस कपल ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
रिपोर्टस के मुताबिक रितिक के एक करीबी दोस्त ने कहा है कि ये कपल अभी इस बात पर विचार कर रहा है कि आखिरकार उनसे गलती कब और कैसे हुई। अब दोनों शादी करते हैं या नहीं इस बात की पुष्टि तो वक्त के साथ ही होगी।
Previous articleमहाराष्ट्र में घटेंगे सैनिटरी नैपकीन के दाम, HC ने दिया आदेश
Next articleस्लिम बॉडी और हार्ट के लिए फायदेमंद है लहसुन वाली चाय