
एक खबर जो आज की सबसे ज़्यादा ट्रेंड में बनी हुई है। खबर बेशक पाकिस्तान से है पर जुडी एक हिन्दू महिला से है। ये हैं कृष्णा कुमारी जो पाकिस्तान के एक पिछड़े इलाक़े नगरपारकर से हैं। जो आज पाकिस्तानी सीनेटर बनने की वजह से ख़बरों में बनी हुई है। बात सच में ख़ास है की एक हिंदू परिवार से संबंध रखने वाली कृष्णा कुमारी पाकिस्तानी सीनेटर बन गई हैं।
कृष्णा कुमारी ने एम.ए. किया है और सामाज सेवा करती रहती हैं। कृष्णा कुमारी ने आपने हाल ही में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता को ये भी पता नहीं है कि सीनेटर क्या होता है। उन्हें बस ये पता है कि उनकी बेटी को एक बड़ी नौकरी मिल गई है।










