Home Uncategorized हिना खान को मिला राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड

हिना खान को मिला राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड

बिग बॉस की सबसे लोकप्रिय कंट्स्टेंट हिना खान को हाल ही में ‘21 राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये अवॉर्ड में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दिया।


ये अवॉर्ड फंक्शन दिल्ली में रखा गया था। हिना को ये सम्मान छोटे पर्दे की स्टाइलिश डीवा (आइकन)  के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मिला है। आपको बताते चलें इस से पहले हिना को एचटी की तरफ से स्टाइलिश टीवी अभिनेत्री का अवॉर्ड भी मिला है।

The diva @realhinakhan #rajivgandhiexcellenceaward

A post shared by HINA KHAN (@realhinaakhan) on

हिना को टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों मे गिना जाता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हिना खान ने बिग बॉस से पहले ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे शोज भी किए है। हाल ही में हिना ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर  सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ लग रहा था। हिना जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाली है।

Previous articleआज 24 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का ताज
Next article18 की हो गई सुहाना खान, मॉम गौरी खान ने शेयर किया इमोशनल मैसेज