Home Uncategorized VIDEO: रिलीज हुआ हेट स्टोरी-4 का ट्रेलर, इस अंदाज में उर्वशी ने...

VIDEO: रिलीज हुआ हेट स्टोरी-4 का ट्रेलर, इस अंदाज में उर्वशी ने मचाई धूम

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और करण वाही की फिल्म ‘हेट स्टोरी IV’ के ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर से ही फिल्म की कहानी का आंकलन किया जा सकता है। ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग हैं जो रिलीज होते ही हिट हो गए हैं। फिल्म में करण और उर्वशी के अलावा पंजाबी एक्ट्रेस इहाना ढिल्लन भी नजर आने वाली हैं और विवान भतेना भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे।
ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म में उर्वशी एक मॉडल का किरदार निभा रही हैं और करण फोटोग्राफर की भूमिका में हैं। शुरुआत में करण और उर्वशी एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है जब विवान को भी उर्वशी से प्यार हो जाता है।
फिर क्या दोनों भाई अपने प्यार को पाने के लिए जंग का आगाज करते हैं। फिल्म में गुलशन ग्रोवर, करण वाही और विवान के पिता का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में एक सीन में वह कहते हैं कि, ‘मेरा एक बेटा जिस लड़की से शादी करना चाहता है मेरे दूसरे बेटे ने उस लड़की के साथ पहले ही सुहागरात मना चुका है।’
देखिए फिल्म का ट्रेलर

Previous articleचाय से बना शेम्पू बनाएगा बालों का खूबसूरत
Next articleकई सारे मर्ज की दवा है गाजर, इम्यून पावर को बढ़ाने में है सहायक