
बॉलीवुड में जब भी नई अभिनेत्री की एंट्री होती है तो हर कोई रोमांटिक और खूबसूरती को अपनी पहचान बनाना चाहता है। रोमांटिक अभिनेत्रियों के नाम कई दीवा का नाम फेमस है लेकिन हॉरर फिल्मों में अगर कोई स्टार है तो वो हैं सिर्फ बिपाशा बासु।
बिपाशा ने बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हॉरर फिल्में देने का वो रिकॉर्ड बनाया है, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए। बिपाशा का नाम सुनते ही फिल्म ‘राज’ में निभाए गए संजना धनराज का डर से लड़ता किरदार आंखों के सामने नजर आ जाता है। आज सबकी चेहती बिपाशा बासु 40 साल की हो गई हैं और अपने पति करण ग्रोवर के साथ बर्थडे मना रही हैं।
इन हॉरर फिल्में बासु के नाम
बिपाशा के नाम ‘राज’, ‘राज-3’, ‘क्रीचर-3डी’, ‘अलोन’ सरीखी हिंदी हॉरर फिल्में हैं। बॉलीवुड के अलावा बिपाशा ने तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। और जब जब बिपाशा आइटम नंबर के साथ पर्दे पर आई हैं, लाखों दिलों की धड़कने रुक गई हैं।
बिपाशा के बर्थडे पर देखिए उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें और वीडियो










