Home Uncategorized गूगल ने दिया कथक क्वीन “धन्नो” को ट्रिब्यूट

गूगल ने दिया कथक क्वीन “धन्नो” को ट्रिब्यूट

Sitara Devi / Photo Courtesy : Google doodle
Ashu Das
देश-विदेश की सरजमीं महिलाओं का लोहा मान चुकी है। दुनिया का हर शख्स 21वीं सदी में नारी शक्ति का सम्मान कर रहा है। नारी शक्ति के हौसलों को आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी सलाम कर रहा है। कथक क्वीन “सितारा देवी” जिन्हें लोग प्यार से धन्नो कहकर बुलाते हैं उनके 97वें जन्मदिन पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है।
आप जैसे ही सर्च इंजन को खोलेंगे तो आपको सितारा देवी की एक प्यारी सी डांस करती हुई तस्वीर लगाई है। सितारा देवी 16 साल की उम्र में उनका शानदार नृत्य देखकर रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘कथक क्वीन’ के खिताब से नवाजा था। सितारा देवी का जन्म 8 नवंबर 1920 को कोलकाता में हुआ था। धनतेरस को पैदा होने के कारण उन्हें ‘धन्नो’ भी कहकर बुलाते हैं।
नृत्य के दम ना सिर्फ सितारा देवी ने दुनिया के सामने एक अनूठी पहचान बनाई बल्कि उन्हें इस योगदान के लिए पद्मश्री’ और ‘कालिदास’ सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने सितारा देवी से नृत्य की कला सिखी है। कहा जाता है कि सदाबहार अभिनेत्री रेखा, मधुबाला, माला सिन्हा और काजोल को सितारा ने डांस के गुर सिखाए थे। कथक नृत्यांगना सितारा देवी का लंबी बीमारी के बाद 94 साल की उम्र में 25 नवंबर 2014 को निधन हो गया था।
Previous articleप्रेग्नेंसी में ये लिक्विड्स पहुंचा सकते हैं नुकसान
Next articleनेहा बघेल ने ट्रायथलॉन ओलंपिक में एनडीटीसी 2017 का खिताब जीता