अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उन्होंने मुंबई के एक बिसनेसमैन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक ये मामला आईपीसी की धारा 304 D (पीछा करना) और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सरफराज उर्फ अमन खन्ना नामक एक कारोबारी जीनत अमान के घर आया और उनके गार्ड के साथ बदतमीजी और मारपीट की। इसके बाद उसने जीनत अमान को भी अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। जीनत का आरोप है कि अमन खन्ना पिछले कई दिनों से उनके व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था।
जिससे तंग आकर उन्होंने कारोबारी अमन खन्ना के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। फिलहाल अमन खन्ना फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।










