Home Uncategorized फीस के मामले में दीपिका ने सबको पछाड़ा

फीस के मामले में दीपिका ने सबको पछाड़ा

Ashu Das
जब से फिल्म पद्मावती बननी शुरू हुई है ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब इसको लेकर कोई खबर सामने न आए। अभी हाल ही की बात है, इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म की लंबाई कम करने के लिए फिल्म के कुछ सीन काटने की बात कही थी।
Photo Courtesy : Twitter / Official page DEEPIKA PADUKONE
वहीं अब ये खबरें सामने आ रही हैं कि इस फिल्म में दीपिका ने शाहिद और रणवीर से ज्यादा फीस ली है। जी हां, इस वक्त दीपिका की फीस को लेकर खूब खबरें आ रही हैं। हाल ही में फिल्म 3डी ट्रेलर लॉन्च के दौरान दीपिका से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वाकई उन्हें शाहिद और रणवीर से ज्यादा रकम दी जा रही है तो इस बात पर दीपिका ने बड़ा ही निराला जवाब था।
Deepika Padukone / Photo Courtesy : Azhar Khan
दीपिका ने कहा कि, ‘मेरी फीस के बारे में बात करना उतना इंट्रस्टिंग नहीं है। लेकिन मुझे जितना भी पैसा मिल रहा है, उस पर मैं काफी प्राउड फील करती हूं। आप भी उतने पैसे से खुश होंगी जितना आपको मिल रहा है। लेकिन मेरे लिए सबसे ज्‍यादा खुशी की बात है कि फिल्ममेकर्स ने एक ऐसी फिल्‍म पर इतना पैसा खर्च किया है, जिसके पोस्‍टर पर मैं खुद हूं। बस मुझे इसी बात से खुशी होती है।  ये फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है। जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार है।

 

Previous articleदुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में प्रियंका
Next articleक्या आपने ट्राई किया ओट्स एलोवेरा फेस मास्क ?