Home Uncategorized परिणीति चोपड़ी की ऑनस्क्रीन मां का निधन

परिणीति चोपड़ी की ऑनस्क्रीन मां का निधन

टीवी और फिल्म के जाने मानें चेहरों मे शुमार एक्ट्रेस चारू रोहतगी का सोमवार को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। चारू ने फिल्म और टीवी में कई सितारों के साथ काम किया, लेकिन उन्हें असल पहचान परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इश्कजादे’ से मिली। इस फिल्म में चारू ने परिणीति की मां का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘नो वन किल्ड जैसिका’ में भी नजर आईं थीं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह कार्डिए आया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक उनके अचानक निधन का कारण तनाव है क्योंकि वह काफी देर तक शूटिंग किया करती थीं। चारू ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरीयल्स में भी काम किया है। उन्होंने बरूण सोबती के हिट टीवी सीरीयल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में भी काम किया है।
परिणीति ने चारू के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। परिणीति ने अपने पोस्ट में लिखा है कि चारू इनके परिवार के हिस्से की तरह थी और वो उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगीं।

Previous articleमराठी फिल्म में सिंपल अवतार में नजर आएंगी धक-धक गर्ल माधुरी
Next articleशिल्पा की जीत के बाद ऐसा था उनके एक्स बॉयफ्रेंड का रिएक्शन