कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2018 के रेड कारपेट पर बॉलीवुड की शोख हसीना दीपिका पादुकोण का जलवा बना हैडलाइन। जी हाँ प्लीटेड मैजंटा गाउन में जब दीपिका ने कांन्स के रेड कारपेट पर कदम रखा तो लगा जैसे किसी वंडरलैंड की क्वीन विदेशी सर जमीं पर उतर आई हो।
बॉलीवुड की इस लेडी बॉस का हर स्टाइल बन रहा है खबर। पर्पल कलर के सूट पैंट में दीपिका का स्वैग हर किसी को खूब पसंद आया।
इस तीसरे लुक में दीपिका पर से आप भी अपनी नज़रे नहीं हटा पाएंगे।
दीपिका के इस डेनिम स्टाइल के बारे में आपका क्या ख्याल है ?
दीपिका का ये स्टाइल साबित करता है की उनकी ख़ूबसूरती देख पलक झपकना मना है। ये दिलों को जीतने का कॉन्फिडेंस दीपिका की आदत बन गई है।










