Home Uncategorized श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन, दुबई में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी का दुबई में अपने भांजे की शादी में गई थी, जहाँ हार्ट अटैक की वजह उनका निधन हो गया।
शनिवार रात 12 बजे के बाद श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक के बाद श्रीदेवी बाथरूम में गिर गई थीं, दुबई में वो अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी के साथ शादी में शामिल होने गई थी। इस खबर से आज हर कोई शोक में है।
1963 में जन्मी श्रीदेवी ने एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में काम कर चुकी श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी।
साल 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था। साल 2017 में आई श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ उनकी 300वीं फिल्म थी।
श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
सदमा, चांदनी, नगीना, हिम्मतवाला, तोहफ़ा, मिस्टर इंडिया, लम्हे, जुदाई उनकी सुपरहिट रही हैं।
Previous articleदीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी पहली कविता
Next articleकैसे करें घर पर पेडीक्योर
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in