टीवी शो भाबीजी के घर से नया मुकाम हासिल करने वाली शिल्पा शिंदे को बिग बॉस की जीत ने नया आयाम दिया है। बिग बॉस के घर से निकलते ही शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वो अब टीवी पर काम नहीं करना चाहती हैं। अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वो बॉलीवुड में जाना पसंद करेंगी।
बिग बॉस 11 का खिताब जीतने के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में जब शिल्पा से जब पूछा गया कि क्या वो सलमान खान की भाबीजी यानि की कभी मौका लगेगा तो क्या वो सलमान खान की भाबीजी का रोल प्ले करेंगी। इस पर जवाब देते हुए शिल्पा ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उनकी मुस्कान इस बात का इशारा कर रही थी कि वो सलमान खान की भाबीजी बनने के लिए तैयार हैं।
News source: ‘बॉम्बे टाइम्स’










