प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला हिमाचल प्रदेश में हुआ था।प्रीती बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रही है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। आज वो बॉलीवुड से कुछ दूरी बना ली है।
-उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई। उसी दौरान उनकी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में उनकी मुलाकात एक एड निर्देशक से हुई, और उन्होंने उन्हें अपनी एड एजेंसी से एक विज्ञापन करने की सलाह दी।
-जिसके बाद उन्होंने विज्ञापन की दुनिया में कई विज्ञापन किये जिनमे लिरिल साबुन और परक चॉकलेट प्रमुख है।
-प्रीती जिंटा को अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत शेखर कपूर निर्देशित फिल्म तारारपमपम से करनी थी।
-इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे,लेकिन यह किसी कारण से बन नहीं सकी।
-उसके बाद कपूर ने निर्देशक मणि रत्नम को उनकी आगामी फिल्म शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला स्टाटर फिल्म दिल से में लेने के लिए आग्रह किया।
-फिल्म दिल से में प्रीती सहायक अभिनेत्री के तौर पर नजर आयीं थी। इस फिल्म में प्रेत्य दर्शकों 20 मिनट ही नजर आई।
-इन 20 मिनट में उन्होंने अपने संजीदे अभिनय से दर्शकों को अपना कायल बना लिया।
-उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नई अदाकारा के अवार्ड से भी नवाजा गया।
-उनकी बतौर मुख्य नायिका फिल्म सोल्जर थी।इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉबी देओल नजर आये थे।
-यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई।
-इसके बाद प्रीती ने फिल्म क्या कहना में एक चैलेंजिंग किरदार निभाया। इस फिल्म की कहानी कुँवारी माँ व युवा गर्भधारण जैसी समस्याओं पर आधारित थी।
-उन्होंने इस फिल्म में कुंवारी माँ की भूमिका अदा कर दर्शकों, आलोचकों को हतप्रभ कर दिया।
-उन्हें इस फिल्म के लिए कई अवार्ड्स में नामंकन भी मिला। जिनमे उनका पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार नामांकन शामिल है।
-इसके बाद वह फिल्म मिशन कश्मीर में ऋतिक रोशन संग नजर आई। इस फिल्म की पृष्ठभूमि कश्मीर में फैले आतंकवाद पे आधरित थी।
-यह फ़िल्म एक व्यापारिक सफलता रही व उस वर्ष की भारत की तीसरी सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म रही।
-इसके बाद वह फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता में आमिर खान के अपोजिट नजर आई।
-ऐसी एक फिल्म है चोरी चोरी चुपके चुपके। इस फिल्म में प्रीती के अलावा रानी मुखर्जी और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आये थे।
-यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसने विवादस्पद सेरोगेसी-किराए प्रसव के मुद्दे पर बनी थी।
-यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म थी जिसमें विवादस्पद किराए प्रसव के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया।
– इस फिल्म में प्रीती ने मधुबाला नाम की वैश्या की भूमिका अदा की थी। जिसे सलामन खान अपने बच्चे की पैदाइश के लिए उसका इस्तेमाल करता हैं।
– इस फिल्म मेंउन्हें उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेठ अभिनेत्री का नामंकन मिला था।
– इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदायगी से हैरान किया।