बिग बॉस के घर में जो भी प्रतिभागी जाते हैं, उनकी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले किस्मत के मामले में प्रतिभागी ज्यादा भाग्यशाली नजर आ रहे हैं। पहले हरियाणा की गोरी सपना चौधरी को अभय देओल की फिल्म ऑफर हुई और अर्शी खान के हाथ बॉलीवुड का जैकपॉट हाथ लगा है। खबर आ रही है कि अर्शी खान को बाहुबली फेम प्रभास के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिला है। खुद अर्शी ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से इस गुड न्यूज को शेयर किया है।
अर्शी खान ने बॉलीवुड में एंट्री करने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”अर्शी खान को एक बड़ी फिल्म के लिए साइन किया है, जिसमें प्रभास भी नजर आने वाले हैं। थैंक्यू सलमान खान, थैंक्यू कलर्स टीवी।” अर्शी खान बिग बॉस के शो में कई बार बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।
#ArshiKhan signed on for a big film in main lead starring mega star Prabhas. Thank you @BeingSalmanKhan @ColorsTV @EndemolShineIND @BiggBoss @rajcheerfull #AbhishekRege Special thanks to #NevadaPutman
— Arshi Khan (@ArshiKOfficial) January 20, 2018
अर्शी खान के ट्वीट को तो देखकर लगता है कि बॉलीवुड में उनकी एंट्री सलमान खान ने कराई है। हालांकि अभी तक इस मामले पर ना तो सलमान खान की कोई प्रतिक्रिया आई है और ना ही प्रभास ने कोई कमेंट किया है।










