इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें जो उड़ी, मानों पूरे देश में एक हड़कंप सा मच गया। लेकिन अपनी शादी को लेकर जहां अनुष्का को तैयारियों में जुटा होना चाहिए वहीं वे गुरुवार रात को मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर स्पॉट की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की फिलहाल शादी नहीं हो रही है और ये मात्र एक अफवाह मानी जा रही है जो उड़ते उड़ाते लोगो तक पहुंच गई।
बता दें, ये पहली बार नहीं है जो इन दोनों की शादी की खबरें आ रही हो, इससे पहले भी कई बार ऐसी चर्चाएं हो चुकीं हैं, लेकिन उस वक्त ये दोनों इन अफवाहों को मना कर देते थे। इस बार जो खबरें सामने आ रही हैं वो शादी के दिन से लेकर डेस्टिनेशन तक की हैं।बता दें, एयरपोर्ट पर अनुष्का स्पॉट की गईं उसके बाद उनके परिवार के लोग एयरपोर्ट से एंटर करते दिखें। इस दौरान जब अनुष्का से मीडिया ने बात करने की कोशिश की और उनकी शादी को लेकर बात करनी चाही तो वे सिर्फ थैंक्स कह चली गईं।
आपको बता दें कि मीडिया में लगातार यह खबर बनी हुई हैं कि अनुष्का और विराट इटली में शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का-विराट की शादी 12 दिसंबर को होने वाली है। हालांकि अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है कि, ‘शादी की अफवाहों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है।’ हाल ही में यह दोनों जहीर और सागरिका की शादी में साथ में थिरकते नजर आए थे लेकिन पिछले कई समय से यह दोनों शादी की किसी भी तरह की अफवाहों से मना कर चुके हैं।