Home Uncategorized अब नहीं होगा दीपिका और सोनम का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना, आगे...

अब नहीं होगा दीपिका और सोनम का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना, आगे खिसकी पैडमैन की डेट

विवादों से घिरी दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावती की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को राहत देते हुए अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट को आगे खिसका लिया है।
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय ने कहा कि उनकी फिल्म से ज्यादा 25 जनवरी के लिए पद्मावती के लिए डेट जरूरी है। इसलिए वो अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा रहे हैं। अब अक्षय कुमार की फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली ने कहा, ‘आप सभी को पता है कि पद्मावत को लेकर किस तरह की चीजें हुई। इसलिए मैंने अक्षय से अनुरोध किया कि वो अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दें। मेरे इतना कहने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए दो मिनट का भी वक्त नहीं लिया। इसके लिए मैं ताउम्र उनका शुक्रगुजार रहूंगा।’
Previous articleडब्बू रतनानी कैलेंडर 2018 – मानुषी और कृति का कातिलाना है अंदाज़
Next articleVIDEO: प्रोटीन के लिए मीट नहीं, ट्राई करें शिल्पा की ये डिश