Home Uncategorized एशिया कपः हॉकी में महिलाओं ने रचा इतिहास

एशिया कपः हॉकी में महिलाओं ने रचा इतिहास

Ashu Das
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल में चीन को 5-4 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने महिला हॉकी एशिया कप के खिताब पर दूसरी बार कब्जा कर लिया। भारत ने यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में जीता है। तय समय में मुकाबला 1-1 पर ड्रा रहने के बाद भारत ने चीन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने 2009 में टूर्नामेंट के फाइनल में टीम से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
खिताबी मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि पहले हाफ में नवजोत कौर ने मैदानी गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। नवजोत ने भारत के लिए 25वें मिनट में गोद दागा। पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर भारत के पक्ष में रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में चीन की तिआनतिआन लुओ ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने की कई कोशिशें की। लेकिन दोनों टीमें  गोल करने में नाकाम रही और मैच 1-1 की बारबरी पर ड्रा रहा । इसके बाद परिणाम के लिए मैच शूटआउट राउंड में पहुंचा। जहां भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय दोनों टीमों के बीच स्कोर 4-4 पर बराबर था। लेकिन सडन डेथ में रानी ने गोल कर भारत का स्कोर 5-4 से आगे कर दिया। और भारत को खिताबी जीत दिला दी।
भारत ने रचा इतिहास
भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है। भारत की  महिला और पुरुष टीम दोनों ने इस साल एशिया कप के खिताब पर कब्जा किया है। एशिया कप के एक सीजन में ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इससे पहले बांग्लादेश की मेजबानी में खेले गए पुरुष हॉकी एशिया कप पर भारत ने कब्जा जमाया था। अब महिला टीम ने भी खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारत की दोनों टीमें ही एशिया कप टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। भारतीय पुरुष हॉकी ने भी इस साल खेले गए एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारा था। वहीं अब महिला टीम भी पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।
Previous articleशादी के सीजन में परिणीति को बनाएं अपना स्टाइल गुरु
Next articleइस स्टेशन पर है महिलाओं का राज