बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही कंटेस्टेंट्स की किस्मत का पिटारा खुल जाता है। ऐसा ही कुछ बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट्स के साथ भी हो रहा है। शो में ‘आवाम’ शब्द बोल बोलकर अर्शी खान आवाम की पसंद ही बन गई और अब वो ‘खतरों की खिलाड़ी’ में नजर आने वाली हैं।
साथ ही शो के एक और कंटेस्टेंट्स लव त्यागी भी ‘स्प्लिट्सविला’ में रोमांस करते नजर आएंगे। खबरें तो ये भी हैं कि बिग बॉस 11 के 7 कंटेस्टेंट्स को फिल्मे या टीवी शो मिल चुके हैं। बता दें इसी कड़ी में अब बिग बॉस 11 के घर की ड्रामा क्वीन हिनी खान का नाम भी आ गया है।
ये मिला ऑफर
बिग बॉस के घर में जलवे बिखेरने के बाद छोटे पर्दे की ‘अक्षरा’ अब रैंप पर भी अपना जलवा जल्दी ही बिखेरने वाली हैं। बिग बॉस 11 के बाद हिना खान का ये पहला प्रोजेक्ट होगा जिसमे वो जलवो बिखेरती नजर आएंगी। बता दें, हिना अब लक्मे फैशन वीक 2018 में शो स्टॉपर बनेंगी।