Home Uncategorized VIDEO : समंदर की लहरों को चीरकर आगे निकली इंडियन नेवी की...

VIDEO : समंदर की लहरों को चीरकर आगे निकली इंडियन नेवी की महिला ऑफिसर्स

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी हैं। आसमान को छूने वाली महिलाओं ने आज समुद्र की लहरों को भी चीर दिया है। समुद्र के रास्ते पूरी दुनिया घूमने निकली देश की 6 महिला नेवी अफसरों का गुरुवार को प्रशांत महासागर में तूफान से सामना हुआ। महिला अफसरों का सामना तूफान से उस वक्त हुआ जब यह लोग फॉकलैंड आइलैंड्स पहुंचने वाले थे। इस वीडियो में महिला अफसरों को बहादुरी से तूफान का सामना करते हुए अपनी नौका INSV तारिणी को सुरक्षित करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को इंडियन नेवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके अफसरों के हौंसलों की तारीफ की है।

6 महीने का सफर 
भारत की ये 3 महिला अफसर 55 फीट की नौका में सवार होकर 6 महीने की समुद्री परिक्रमा पर निकली है। इन सभी 6 महिला अफसरों को समुद्र में शिप चलाने की ट्रेनिंग देकर 10 सितंबर 2017 को रवाना किया गया था। बता दें कि ये विश्व का पहला ऐसा शिप है, जिसकी सभी क्रू मेंबर महिलाएं हैं।

 

Previous articleस्कीइंग में भारत की बेटी आंचल ने किया नाम रोशन
Next articleआईलाइनर एक इस्तेमाल अनेक – भारती तनेजा