Home Uncategorized आज 24 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का...

आज 24 साल पहले सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का ताज

आज के ही दिन सुष्मिता सेन ने 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता ने अपने फैंस के साथ शेयर की अपनी ख़ुशी।

सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय महिला थी जो भारत में ये खिताब लेकर आई थी। उन्होंने ये मुकाम महज 19 साल की उम्र में पा लिया था।

आपको जानकर हैरानी होगी उन्होंने ने 25 साल की ही उम्र में एक बच्ची को गोद ले लिया था। सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर है। आज सुष्मिता के पास दो बेटियां है।

बंगाली परिवार में जन्मी सुष्मिता आजकल भले ही बड़े पर्दे से गायब हो लेकिन आज भी सुष्मिता सेन जब रैंप पर चलती है दिखने वाले अपनी निगाहें थाम लेते है।

फैंस को सुष्मिता सेन का बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार है। आपको बताते चलें  मिस यूनिवर्स की ये प्रतियोगिता फिलीपींस के मनीला में आयोजित हुई थी। सुष्मिता ने हिंदी के अलावा अंग्रेजी, बंगाली और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सुष्मिता सेन ने अपना फिल्मी करियर 1996 में फिल्म दस्तक से शुरू किया था।

Previous articleइन चार एक्ट्रेस का ये वीडियो कर रहा है हर जवान दिल को क्रेज़ी
Next articleहिना खान को मिला राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड