
Ashu Das
बॉलीवुड दीवा का सुर्खियों से गहरा नाता रहा है। पूरे साल किसी ना किसी बहाने दीवास सुर्खियों में छाई ही रहती हैं, तो चलिए देखते हैं कि इस साल कौन सी दीवा ने सबस ज्यादा सुर्खियां बंटोरी और क्यों?
कंगना रनोट : क्वीन कंगना ने इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोरी, सुर्खियों की वजह बना कंगना और रितिक का झगड़ा। 2017 में बेशक से कंगना के लिए थोड़ा सा धमाके भरा रहा लेकिन 2018 उनके लिए बेहद ही बेस्ट साबित होने वाला है। 2018 में कंगना मणिकर्णिका नाम की फिल्म में नजर आएगी।

दीपिका पादुकोण: 2017 में दीपिका से ज्यादा न्यूज में कोई भी दीवा रही ही नहीं है। दीपिका की फिल्म पद्मवाती को लेकर इतना विवाद हुआ, जो हर शख्स ने देखा। पद्मावती का विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि दीपिका की फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुई है। खैर कुछ भी हो इस साल दीपिका के प्रशंसकों को उनकी फिल्म देखने को नहीं मिली। देखते हैं शायद 2018 में दीपिका की किस्मत उनका साथ दें और उनकी फिल्म रिलीज हो जाए।

अनुष्का शर्मा : अनुष्का शर्मा के जीवन में इस साल चार चांद लग गए। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली।

सारा अली खान : सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्मी पर्दे पर आनी की कहानी पूरे साल खबरों में बनी रही। वो बात अलग है कि सारा की फिल्म केदरानाथ की रिलीज डेट 2018 में खिसक गई।
जाह्नवी कपूर : स्टार किड श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्मी पर्दे पर डेब्यू कर लिया है। जाह्रवी जल्द ही मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट की हिन्दी रीमेक धड़क में नजर आएंगी।

भूमि पेढनेकर : इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से एक टॉयलेट एक प्रेमकथा में भूमि ने लीड रोल निभाया था। उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया। फिल्म से ज्यादा भूमि का घटा हुआ वजन लोगों की जुबान पर था।
श्रीदेवी : 2017 में श्रीदेवी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनके जैसा कोई नहीं। श्रीदेवी ने इस साल मॉम से पर्दे पर वापसी की और अपना जलवा बिखेरा।











