
एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) अपनी फ्लोलेस स्किन के लिए जानी जाती हैं। अब यामी गौतम ने अपनी फ्लोलेस स्किन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यामी ने बताया कि उन्हें स्किन की एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। वो कई सालों से स्किन से जुड़ी इस बीमारी से जूझ रही हैं।
View this post on Instagram
यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करते कैप्शन में लिखा है, ‘हेलो मेरी इंस्टा फैमिली, हाल ही में मैंने कुछ तस्वीरों के लिए शूट किया और जब वो मेरी स्किन कंडिशन केराटोसिस-पिलारिस (Keratosis- Pilaris) छिपाने के लिए पोस्ट प्रोडक्शन में जाने ही वाली थीं, जो एक नॉर्मल बात है, तो मैंने खुद से कहा- यामी, तुम इसे स्वीकार क्यों नहीं कर लेतीं?’
यामी ने आगे लिखा, ‘जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। मैं उन्हें बता दूं कि ये एक स्किन कंडिशन है, जिसमें चेहरे पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। मुझे लगता है ये उतने बुरे नहीं होते, जितना की आपका दिमाग और आपकी पड़ोस वाली आंटी इसे बना देती हैं। मुझे ये स्किन कंडिशन टीनऐज में हुई थी और इसका को इलाज नहीं है। मैंने कई सालों तक इसे बर्दाश्त किया है और अब आख़िरकर मैंने अपने डर को दरकिनार कर इसे स्वीकार करने की हिम्मत जुटाई और अपनी कमियों को पूरे दिल से स्वीकार कर रही हूं। मैंने अपना यह सच आपके साथ बांटने की हिम्मत की है।
View this post on Instagram
यामी के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को पढ़ने के बाद यामी को थैंक्यू कहा है। लोगों ने कहा कि यामी की ये पोस्ट उन सभी लोगों के लिए एक नई उम्मीद है जो कई तरह की स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनमें अपनी प्रॉब्लम को स्वीकार करने के लिए हिम्मत मिलेगी।










