Home #Trending Women News हिमाचल प्रदेश के नादौन में लड़कियों ने राफ्टिंग में दिखाया दम

हिमाचल प्रदेश के नादौन में लड़कियों ने राफ्टिंग में दिखाया दम

Women River Rafting Marathon Series exclusive pictures
Women River Rafting Marathon Series exclusive pictures

हिमाचल प्रदेश के नादौन में चल रही ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज (River Rafting Marathon Series) के तीसरे दिन महिलाओं ने काफी दमखम दिखाया। कुछ ही वक्त पहले रिवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग करने वाली नादौन की वुमन टीम ने ब्यास नदी की लहरों पर रोमांच एवं जोश भरे इस मुकाबले में वायु सेना की टीम को पीछे छोड़ दिया। आधिकारिक बयान के मुताबिक तीसरे दिन महिलाओं की 10 अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया।

Women River Rafting Marathon Series exclusive pictures
Women River Rafting Marathon Series

ऑल इंडिया रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने कहा कि इस कॉम्पिटिशन में बीएसएफ की टीम ने 57 मिनट 45 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। आईटीबीपी की टीम-ए ने दूसरा, आईटीबीपी की टीम-बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैदराबाद की टीम चौथे, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान मनाली की टीम-ए पांचवें और नादौन की लड़कियों की टीम छठे स्थान पर रही।

Women River Rafting Marathon Series exclusive pictures
Women River Rafting Marathon Series

नादौन की लड़कियों की टीम की तारीफ करते हुए रवि धीमान ने कहा कि जाल और अल्टीमेट एडवेंचर कैंप की टीम ने पहली बार इस तरह के कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। पहली बार में ही इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग हालही में इन सभी लड़कियों की ट्रेनिंग पूरी करवाई थी। उन्होंने बताया कि विभाग ने नादौन क्षेत्र के 100 युवक-युवतियों को रिवर रॉफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया है।

Previous articleFestival Special: गरबा नाइट में दिखें सेलिब्रिटीज की तरह खास
Next articleभारतीय महिला पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचा इतिहास