Home Inspiring Women 2003 से जल संरक्षण पर काम कर रही हैं नंदिता दास

2003 से जल संरक्षण पर काम कर रही हैं नंदिता दास

7 नवंबर  1969 नंदिता दास का जन्म मुंबई में हुआ। नंदिता दास के पिता का नाम जतिन दास है, जो कि एक प्रसिद्ध कलाकार है। उनकी माताजी एक लेखिका हैं। नंदिता दास की मां गुजराती हैं, जबकि उनके पिता ओड़िया हैं। नंदिता दास की परवरिश दिल्ली में हुई है। उन्होंने सरदार पटेल विद्यालय से अपनी पढ़ाई शुरू की। मीरांडा हाउस से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन को पूरा किया।

नंदिता दास ने अपने अभिनय की शुरुआत नाट्य मंच से की थी। आज तक उन्होंने लगभग 10 भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अब तक उन्होंने 30 फिल्मों में अभिनय किया है। नंदिता दास ने दीपा मेहता, अदूर गोपालकृष्णन, मृणाल सेन और मणिरत्नम की फिल्मों में अभिनय किया है।

नंदिता दास वाटर कंजर्वेशन के कारणों के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर की है। उन्होंने अपनी यह डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। साल 2003 में उन्होंने बेस्ट सेंटर फॉर साइंस एंड इंवॉल्वमेंट में उन्होंने वाटर कंजर्वेशन को सपोर्ट किया। इतना ही नहीं यहां पर वाटर कंजर्वेशन के लिए इन्होंने काफी सहयोग भी किया। इसके बाद इन्होंने वाटर कंजर्वेशन एजुकेशन से जुड़ी कई शॉर्ट फिल्में भी बनाई हैं। इन फिल्मों के द्वारा उन्होंने इन लोगों को पानी की अहमियत बताने की कोशिश की है। इन फिल्मों में उन्होंने यह दिखाना चाहा है कि किस तरह बारिश के पानी को हम संभाल कर उसे आगे भविष्य में इस्तेमाल कर सकते हैं। नंदिता दास पानी की अहमियत बहुत अच्छे से समझती हैं और इसी बात को वे अपनी शॉर्ट फिल्मों के द्वारा लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं।

Previous articleWeaverstory Introduces Ethnic Collection of Dupattas
Next articleलड़कियाँ लड़को की इन आदत से हो जाती है परेशान