Home #Trending Women News महिलाओं को बिना गारंटी के मिलता हैं 25 लाख तक लोन

महिलाओं को बिना गारंटी के मिलता हैं 25 लाख तक लोन

महिला एंटरप्रेन्योर के रास्ते में आने वाली हर बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से सरकार ने कई तरह की योजनाएं लांच की हैं। किसी भी काम या बिजनेस को बढ़ाने के लिए पूंजी एक प्रमुख कारक है। विभिन्न बैंक महिला एंटरप्रेन्योर (उद्यमियों) के लिए सस्ती दरों पर विशेष लोन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई सारी ऐसी योजनाएं लागू की गई है, जिससे महिला एंटरप्रेन्योर भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में हर जगह देखी जा सकती हैं।

महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के बिजनेस कौशल को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा कई सारी ऐसी योजनाएं लागू की गई है, जिससे महिला एंटरप्रेन्योर भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में हर जगह देखी जा सकती हैं। इन योजना के तहत महिलाएं न सिर्फ खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। ऐसी की कुछ योजनाओं के बारे में आप भी जाने, जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है।

मुद्रा लोन योजना
इस योजना के तहत व्यवसाय छोटे उद्योग से शुरू करने वाली महिलाओं को लोन दिया जाता है। इसमें ट्यूशन सेंटर, टेलरिंग यूनिट या फिर ब्यूटी पार्लर आदि शामिल है। लोन देते करते समय आपको एक मुद्रा कार्ड भी दिया जाएगा और यह मुद्रा कार्ड आपके क्रेडिट कार्ड के समान ही कार्य करेगा और इस पर लोन राशि के 10% तक सीमित धनराशि जमा होगी। इस योजना के तहत छोटे लोन जिसमें 50000 तक की राशि सीमित हैं। वहीं 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख तक भी लोन ले सकते हैं।

भारतीय महिला बैंक बिजनेस लोन
भारतीय महिला बैंक बिजनेस लोन उन महिलाओं के लिए लागू किया गया है, जो नया बिजनेस SME से शुरू करना चाहती है। महिला उद्यमी को इस योजना के तहत अधिकतम लोन 20 करोड़ तक दिया जा सकता है और जिस पर 0.25% की छूट भी दी जाती है। इसे लोन अमाउंट पर ब्याज दर आमतौर पर 10.15% या फिर उससे अधिक की होती है।

उद्योगिनी योजना
इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष उम्र की महिलाओं को व्यवसाय, कृषि, खुदरा और छोटे बिजनेस के लिए काम करने के लिए एक लाख रुपये तक लोन दिया जाता है। अगर महिला एंटरप्रेन्योर के परिवार की वार्षिक आय 45000 से कम है, तभी वह इस योजना के द्वारा लोन ले सकते हैं। इसमें एससी और एसटी श्रेणियों की विधवा या विकलांग महिलाओं को 10 हजार तक के लोन पर 30% की सब्सिडी भी दी जाती है।

स्त्री शक्ति योजना
यह योजना महिला एंटरप्रेन्योर को लोन राशि में छूट की दर प्रधान करवाती हैं। इसी योजना के तहत अगर महिला एंटरप्रेन्योर का लोन अमाउंट 20 लाख रुपये से अधिक होती हैं, तो यह 0.50% की छूट उस ब्याज दर पर प्रदान करवाती है। सरकार द्वारा इस योजना को SBI बैंक की अधिकांश शाखाओं से ले सकते हैं।

देना शक्ति योजना
अगर महिलाएं कृषि, विनिर्माण, खुदरा स्टोर या फिर छोटे उद्यमों के क्षेत्र में अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहती हैं और जिन्हें फिनान्सिली सहायता की आवश्यकता होती हैं। देना शक्ति योजना के तहत लोन प्रदान किए जाते हैं। महिला बिजनेस को खुदरा व्यापार के लिए इस योजना के तहत अधिकतम लोन राशि 20 लाख तक दी जाती है, जिस पर ब्याज दर जीरो प्वाइंट से 25% तक होती हैं।

ओरिएंटल बैंक की महिला विकास योजना
इस योजना के तहत ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स द्वारा उन महिलाओं को लोन उपलब्ध कराती है, जो व्यक्तिगत रूप से या फिर संयुक्त रूप से एक मालिकाना चिंता के चलते 51% शेयर पूंजी रखती हैं। इस योजना के तहत महिला एंटरप्रेन्योर को लघु उद्योगों के लिए 10 लाख से लेकर 25 लाख तक का लोन दिया जाता है। हालांकि, इस लोन को लेने के लिए किसी भी प्रकार के गारंटर की आवश्यकता नहीं होती हैं। महिला एंटरप्रेन्योर अपने लोन का भुगतान 7 वर्ष तक कर सकती है। इसके तहत विशेष 2% लोन ब्याज दर की की रियायत महिलाओं को दी जाती हैं।

Previous articleअंडे खाने से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
Next articleस्‍ट्रीक्‍स प्रोफेशनल ने इस साल के लिये अपना नया कलेक्‍शन कैलीडोस्‍कोप लॉन्‍च किया
His camera is his canvas. Photojournalist Azhar Khan is best known for his travel-based stories and women-centric articles, besides his lens eyes that cover Bollywood. With over a decade in journalism, Azhar Khan's works have featured in Indian and International media including Mid-Day, HT Media Ltd, Mumbai Mirror, Chitralekha Magazine, Metro Now (Delhi), Urban Asian, Getty Images, Warner Bros. Pictures, BBC, Alamy News, Sopa Images, Pacific News Agencies, among others.